19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Assembly Election 2023: आगामी चुनावों को लेकर सीएम गहलोत ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Assembly Election 2023: आगामी चुनावों को लेकर सीएम गहलोत ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से राजस्थान में भी ख़ुशी, जोश और उत्साह का माहौल है। राजस्थान में भी उन्हें सरकार रिपीट होने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 14 May 2023, 9:33 AM IST

ashok gehlot

rajasthan election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से राजस्थान में भी ख़ुशी, जोश और उत्साह का माहौल है। राजस्थान में भी उन्हें सरकार रिपीट होने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं ने चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई।
यह भी पढ़ें : 25 हजार लोगों को सीधी नौकरी का तोहफा, बस करना होगा ये काम

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। जनता ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकारा है। सीएम गहलोत ने भाजपा का नाम लिए बगैर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।

यह भी पढ़ें : गहलोत सरकार ने की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, 50 से ज्यादा अधिकारियों की तबादला सूची जल्द होगी जारी

'राजस्थान सहित अन्य राज्य भी जीतेंगे:
सीएम गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में आए कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर आगामी चुनाव में भी जारी रहने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कर्नाटक चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।