लोगों को मिलना चाहिए सामाजिक सुरक्षा का घेरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्येय सामाजिक सुरक्षा गारंटी योजना को लेकर है। इन योजनाओं का 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों को फायदा मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में कांगेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया व जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया भी मौजूद रहे।