28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्तमान सीएम के बेटे पिता के बूथ पर भी पिछड़े, तो पूर्व सीएम के बेटे ने बनाया जीत का बड़ा रिकॉर्ड

दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां लोकसभा सीट ( Jhalawar–Baran Lok Sabha Seat ) पर ऐसी जीत हासिल की जो इस सीट पर रिकॉर्ड बन गया साथ ही दुष्यंत ने अपनी मां राजे से भी अधिक वोटों से इस सीट पर जीत हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 25 May 2019, 3:34 PM IST

जयपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) का जहां पुश्तैनी घर है, वहां के बूथों ने भी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019 ) में उनका पूरा साथ नहीं दिया। खास बात यह है कि इस सीट पर गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे थे। जिस बूथ पर गहलोत ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) ने वोट दिया, वहां कांग्रेस 300 से ज्यादा वोटों से पीछे रही। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां लोकसभा सीट ( Jhalawar–Baran Lok Sabha Seat ) पर ऐसी जीत हासिल की जो इस सीट पर रिकॉर्ड बन गया साथ ही दुष्यंत ने अपनी मां राजे से भी अधिक वोटों से इस सीट पर जीत हासिल की।

प्रदेश शर्मसार.. अब, राजस्थान के बीकानेर में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने किया गैंगरेप

इस तरह जोधपुर सीट पर मिली कांग्रेस को करारी हार

- महेन्द्र विश्नोई : लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने अपना वोट लूणी विस क्षेत्र के भाग संख्या 257 में दिया। यहां भाजपा को 816, कांग्रेस को 166 वोट मिले।

- महेश व्यास : फलोदी से कांगे्रस प्रत्याशी रहे महेश व्यास का वोट फलोदी विस क्षेत्र के भाग संख्या 213 में पड़ा। यहां भाजपा को 648, कांग्रेस को 174 वोट मिले।

- सीएम अशोक गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उनके पुत्र ( VAIBHAV GEHLOT ) और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव का वोट सरदारपुरा विस क्षेत्र के भाग संख्या 107 में पड़ा। यहां भाजपा को 605, कांग्रेस को 266 वोट मिले।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने दिया 'हार की जिम्मेदारी' और इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान

दुष्यंत की जीत का अंतर अब तक के चुनाव में सर्वाधिक


झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर दुष्यंत सिंह को 887400 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 433472 वोट मिले, जीत का अंतर 4 लाख 53 हजार 928 रहा है। दुष्यंत ने अपनी मां वसुन्धरा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। इस सीट पर जीत का अंतर अब तक के लोकसभा चुनाव में झालावाड़-बारां सीट पर सर्वाधिक रहा। जो एक रिकॉर्ड बन गया है