28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पर बरसी सीएम, कहा भामाशाह कार्ड भी ले लिया, फायदा भी उठाया और अब उंगली उठा रहे हो, वापिस करो कार्ड

गरमाई सियासत, भामाशाह कार्ड वापिस करें, जिससे गरीबों का फायदा मिले, झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड शिलान्यास सभा में बरसी सीएम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Jul 2018, 4:47 PM IST

jaipur

कांग्रेस पर बरसी सीएम, कहा भामाशाह कार्ड भी ले लिया, फायदा भी उठाया और अब उंगली उठा रहे हो, वापिस करो कार्ड

भवनेश गुप्ता / जयपुर। सरकार की योजनाओं और काम पर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने दो टूक कह दिया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 22 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है। इनमें वे कांग्रेसी भी हैं, जो ऐसी ही योजनाओं पर उंगली उठा रहे हैं। लाभ नहीं मिला तो उन्हें तुरंत कार्ड वापिस कर देना चाहिए। ये काम भी नहीं करेंगे, कार्ड भी रखेंगे, फायदा भी उठाएंगे और फिर उंगली उठाने का काम भी करेंगे। मेहरबानी करके कार्ड वापिस कर दो, जिससे की उसका फायदा गरीबों को मिल सके।

मुख्यमंत्री सोमवार को झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में पैसा हड़पने का काम किया, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार ज्यादा से ज्यादा जनता को खुश रखने का काम कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाती रही है। यहां तक की सरकारी खर्चे से प्रधानमंत्री की जयपुर यात्रा पर भी सवाल उठाए।

मेरे हाथ में जादू का डंडा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे हाथ में जादू का डंडा नहीं है, जिसे हिला दिया तो 7 करोड़ लोगों को फायदा मिल जाए। लेकिन निरंतर कोशिश लोगों को फायदा पहुंचाने की है क्योंकि उनका पैसा है और उन्हीं के काम में लगाया जा रहा है।

कांग्रेसियों ने उठाए सवाल

राज्य व केन्द्रीय की योजनाओं प्रधानमंत्री की 7 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान सरकार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करने की योजना बना रही है। हर स्कीम में लाभार्थी बनाए गए हैं। कांग्रेस इसी काम पर सवाल उठा रही है।

यह भी पढें : राजस्थान में हाथी बना सारथी तो उखडेंगे कांग्रेस के कई महारथी, पढ़े क्यों उड़ी है कांग्रेस के 12 दिग्गजों की नींद

यह भी पढें :छेड़छाड़ से डरी सहमी युवती ने पुलिस से मिलने से किया मना, बयान देने से भी डरी