
CM Raje Meeting With Nitin Gadkari
जयपुर ।
राजस्थान में जैसे-जैसे आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रदेश की मुख्यमंत्री और मंत्रीयों के दौरे दिल्ली में तेज होते जा रहे है। हाल ही में राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अचानक दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंच कर राजे ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान करीब आधे घंटे दोनों में वार्ता का दौर जारी रहा। बैठक में कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
चुनावी साल के चलते दिल्ली का दौरा तेज
चुनावी साल के चलते राजे का पिछले कुछ महीनों से दिल्ली आना-जाना चल रहा है। कुछ दिनों पहले सीएम राजे ने BJP अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस दौरान राजस्थान के करीब 15 दिग्गज मंत्री और नेता इस बैठक में शामिल थे। ये बैठक दिल्ली में अमित शाह के नेतृत्व में ही हुई थी। बैठक में राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई थी। साथ ही बैठक के बाद शाह और राजे में करीब 15 मिनट तक राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर वार्ता हुई थी। लेकिन उस समय सहमति नहीं बन पाई थी।
राजे और गडकरी में चला वार्ता का दौर, ये मंत्री भी रहे शामिल
CM Raje ने बुधवार को दिल्ली पहुंची और वहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। ये अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है की ये बैठक किस विषय को लेकर हुई। इस बैठक के बीच में कई बदलाव भी हुए, जहां राजे की मुलाकात गडकरी से ट्रांसपोर्ट भवन में होनी थी अचानक हुए बदलाव के कारण नितिन गडकरी की आवास पर हुई। इस दौरान सीएम राजे और गडकरी में करीब आधा घंटे तक वार्ता का दौर चला। इस दौरान बैठक में PWD मिनिस्टर यूनुस खान और जल संसाधन मंत्री रामप्रताप भी साथ रहे।
Updated on:
4 Jul 2018, 5:04 PM IST
Published on:
4 Jul 2018, 4:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.