1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया उच्च शिक्षा मंत्री का फिटनेस चैलेंज
Play video

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया उच्च शिक्षा मंत्री का फिटनेस चैलेंज

हम फिट तो इंडिया फिट अभियान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 Jun 2018, 4:47 PM IST

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। उन्होंने माहेश्वरी को चैलेंज देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक सकारात्मक मिसाल पेश करें।

 

 

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार को ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान के तहत अपनी दैनिक योगचर्या का एक वीडियो सोशल वेबसाइट पर अपलोड करते हुए मुख्यमंत्री राजे को फिटनेस चैलेंज दिया था।

 

किरण माहेश्वरी ने शनिवार को अपने ट्विटर पर लगभग तीन मिनट का वीडियो जारी कर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उदयपुर राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को इस अभियान के तहत अपना फिटनेस वीडियो जारी करने की अपील की थी।

 

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा था कि यह अभियान पूरे देश में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने का कार्य कर रहा है। पूरे देश में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर नियमित व्यायाम करना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री राजे ने यह चैलेंज स्वीकार करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल है हम सभी स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।

https://twitter.com/kiransnm?ref_src=twsrc%5Etfw