28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के बाद बदल जाएगा प्रदेश के मौसम का मिजाज! रात का पारा गिरकर पहुंचा 20 डिग्री के नीचे

दिवाली की रात घर से बाहर निकलते समय विशेष तौर पर बच्चों का ध्यान रखना आवश्यक है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Punit Kumar

Oct 18, 2017

Rajasthan Weather

दीपावली के त्यौहार के बाद अगले तीन दिन राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पिछले तीन दिनों में शहर का अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं तापमान इस गिरावट के साथ ही 36.6 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है। जबकि वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे पहुंचकर 19.6 डिग्री हो गया है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के दिन पारा में और ज्यादा गिरवाट दर्ज हो सकती है। तो रात में तापमान में आए इस गिरावट के हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ने की भी पूरी आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि इन दिनों दिन के समय तापमान में अधिक तेजी बनी रहती है, जबकि वहीं शाम ढ़लने के साथ पारा नीचे आना शुरु हो जाता है।

आपको बता दें कि इससे पहले इस बार दिवाली से ठीक पहले तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ था, जहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नजदीक और रात का 20 डिग्री से अधिक था। लेकिन अब मौसम विभाग का आंकलन है कि गुरुवार को दिवाली के दिन शहर में रात का पारा और गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि दिन का तापमान में स्थिरता बने रहने की संभावना बताई जा रही है।

उधर प्रेदश के अन्य जिलों में तापमान में परिवर्तन देखने मिला है। जहां चूरू में पारा अब तेजी से गिरने लगा है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री पहुंच गया है। जबकि गंगानगर में यह पारा 17.3 , पिलानी में 17.9 और जोधपुर में 18.2 डिग्री रहा। ऐसे में लोगों को अपने सेहत पर ध्यान रखना ज्यादा जरुरी हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक दिवाली की रात घर से बाहर निकलते समय विशेष तौर पर बच्चों का ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं। जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल जैसी बीमारियों से उनको सुरक्षित रखा जा सके।