25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / चंबल के बीहड़ में गूंजे हनुमानजी के जयघोष, भक्तों की लगी लंबी कतार

चंबल के बीहड़ में गूंजे हनुमानजी के जयघोष, भक्तों की लगी लंबी कतार

चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के प्राचीन मुख्य हनुमान मंदिर पर मंगलवार शाम 6 बजे महाआरती हुई। इसके मुख्य यजमान सहायक कलेक्टर मुख्यालय सुभाष चौधरी रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

aniket soni

•

Updated: 5 Oct 2016, 8:57 PM IST

चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के प्राचीन मुख्य हनुमान मंदिर पर मंगलवार शाम 6 बजे महाआरती हुई। इसके मुख्य यजमान सहायक कलेक्टर मुख्यालय सुभाष चौधरी रहे।

मंदिर के वंश परम्परागत पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का वाचन किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे महाआरती हुई। शंख झालरों के साथ शुरू हुई महाआरती में जय सियाराम-जय हनुमान के जयघोषों से चंबल बीहड़ गूंज उठा। मंदिर पर दोपहर से ही भक्तों का आना शुरू हो गया।

महाआरती से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती उतारी। इसके बाद मंदिर पर प्रसादी वितरण किया गया। महाआरती में नीरज रावत, प्रभात शर्मा, रामकुमार, रामहेत, राममोहन शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश स्वामी, अनु मिश्रा आदि थे।