जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआइसीसी) के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के खाते फ्रीज करके मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा का सफाया हो जाएगा।