28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल ने लोकसभा चुनावों के लिए बनाया कोर ग्रुप, जानिए राजस्थान से किसे मिली जगह

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Aug 2018, 6:42 PM IST

congress hamla

जयपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी की रणनीतिक टीमों का गठन कर दिया। पार्टी महासचिव और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यहां पार्टी के कोर ग्रुप, घोषणापत्र समिति और प्रचार समिति का गठन किए जाने की जानकारी दी।

नौ सदस्यीय कोर ग्रुप में ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खडग़े, अहमद पटेल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला तथा के सी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है।

घोषणापत्र समिति में 19 नेताओं को रखा गया है जिनमें पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, कुमारी सैलजा, भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा, मुकुल संगमा, शशि थरूर, सैम पित्रोदा, रजनी पाटिल, सुष्मिता देव, राजीव गौड़ा, रघुवीर मीणा, बिन्दु कृष्णन, भालचंद्र मुंगेकर, मीनाक्षी नटराजन, सचिन राव, मनप्रीत बादल, ताम्रध्वज साहू तथा ललितेश त्रिपाठी शामिल हैं।

प्रचार समिति में आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला, मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, मिलिंद देवड़ा, पवन खेड़ा, कुमार केतकर, भक्तचरण दास, प्रवीण चक्रवर्ती, वी डी सतीशन, दिव्या स्पंदना तथा जयवीर शेरगिल को रखा गया है।