1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का महापौर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर बड़ा हमला, कहा- मिलकर करते हैं भ्रष्टाचार

खाचरियावास निगम मुख्यालय में भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर दिए जा रहे धरने और प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया और कहा कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 27 Nov 2017, 6:52 PM IST

Congress

टोंक रोड। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को महापौर अशोक लाहोटी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर एक साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। यहां प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि नगर निगम की कमेटियों को भंग हुए एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन शहर में चारों ओर किसकी अनुमति से बड़ी-बड़ी बिल्डिंग खड़ी हो रही है। ये बड़ा सवाल है। साथ ही इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भी कई आरोप राज्य की भाजपा ईकाई पर लगाए।

Read More: Video- सीकर के फतेहपुर में सड़क के पास बाइक के साथ मिला शव, हालत देख हर काेर्इ हैरान

खाचरियावास निगम मुख्यालय में कांग्रेसी पार्षदों की ओर से नगर निगम में भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर दिए जा रहे धरने और प्रदर्शन के दौरान ये बातें कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना फेल हो गई। तो वहीं इसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो रहा है। एक कंपनी को ठेका दिया गया और उसने दो अन्य कंपनियों को ठेका दे दिया। तीन साल से पार्षद वार्डों में काम कराने को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

उपनेता निगम धर्मसिंह सिंघानियां ने कहा कि भाजपा बोर्ड में काम तो नहीं हुआ सिर्फ महापौर का चेहरा बदला है। शहर में घूम रहे आवारा पशु शहर पर कलंक लगा रहे हैं। पिछले दिनों सांड के सींग मारने से अर्जेंटीना के पर्यटक की मौत ने गुलाबी नगर का नाम विश्व में कलंकित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बोर्ड के तीन साल में कोई काम नहीं हुआ।

Read More: जयपुराइट्स ने डवलप किया दुनिया का अनूठा ऐप, मुसीबत में बटन दबाते ही दौड़ा चला आएगा परिवार

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में विदेशी पर्यटकों पर जानवरों के हमले के बाद जहां पूरे प्रदेश भर में राज्य सरकार की फजीहत हो रही है तो वहीं नगर निगम पर सफाई को लेकर कई सवाल लोग उठाते नजर आए। ऐसे में अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने महापौर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को धरना-प्रदर्शन के दौरान आड़े हाथ लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।