लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलम्बन की शुरुआत सोमवार को हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की अनदेखी कर पुराने कानून के तहत लोक अभियोजकों की नियुक्ति और विधि मंत्री जोगाराम पटेल के पुत्र को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाने का मुद्दा उठाया। सत्तापक्ष ने विरोध किया तो विपक्ष ने वेल में आकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। बताया जा रहा है इस बीच कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने स्पीकर वासुदेव देवनानी को अंगुली दिखाया। यह स्पीकर वासुदेव देवनानी नागवार गुजरी। उन्होंने मुकेश भाकर को प्रस्ताव लाकर बाकी सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया और सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए। इस पर जबरदस्त हंगामा कायम रहा है, और यह मंगलवार सुबह तक जारी रहा है।