29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल भर्ती और लॉ परीक्षा एक दिन होने से अभ्यर्थी परेशान, किसे दें और किसे नहीं दें

14 और 15 जुलाई को होगी परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:05 PM IST

jaipur

कांस्टेबल भर्ती और लॉ परीक्षा एक दिन होने से अभ्यर्थी परेशान, किसे दें और किसे

जयपुर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा और बीए एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा एक ही दिन होगी। दो परीक्षाएं एक दिन होने से अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया कि अब वे किस परीक्षा में बैठे और कौनसी में नहीं। अगर अभ्यर्थी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में बैठते है तो वें एलएलबी की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 और 15 जुलाई को होगी।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन 14 जुलाई को राजस्थान विश्वविद्यालय में लॉ तृतीय वर्ष का पेपर भी है। बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी विष्णु कुमार मीणा ने बताया कांस्टेबल व लॉ की परीक्षा एक ही दिन होने से एक परीक्षा देने से वंचित होना पड़ेगा। परीक्षा नियंत्रक से लॉ की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आश्वासन नहीं मिला है।

नकल रोकने के दिए निर्देश
अभ्यर्थियों के परीक्षा सेंटर पर प्रवेश, परीक्षा कक्ष में पेपर पहुंचने और उसे बांटने का समय भी अलग से तय किया गया है। ऑनलाइन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हाइटेक नकल प्रकरण पकड़े जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने ऑफ लाइन परीक्षा की कार्य योजना बनाई है। पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने परीक्षा की तैयारियों और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ एसओजी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। परीक्षा से पहले सभी तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश भी दिए।

प्रवेश पत्र जारी
पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। सोमवार शाम से परीक्षार्थियों के ई-प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए थे। कांस्टेबल बैंड व उत्कृष्ट खिलाडि़यों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण उनके ई-प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

दो घंटे पहले प्रवेश
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थी परीक्षा समय से दो घंटे पहले प्रवेश लेना होगा, उनके दस्तावेजों की सम्पूर्ण निष्पक्षता से जांच हो सके।