
Constable recruitment examination consists of 75-digit objective paper, 15 lakhs examinations
जयपुर
राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 75 अंकों की लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय टाइप के प्रश्न 75 अंक के होंगे। यह परीक्षा 14 और 15 जुलाई को दो पारियों में होगी। उल्लेखनीय है कि 13 हजार 142 पदों के लिए करीब 15 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
डीजीपी ओमप्रकाश गल्होत्रा ने बताया कि भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा बैंड कांस्टेबल के अलावा सभी पदों के लिए 75 अंकों की होगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा कांस्टेबल सामान्य व ऑपरेटर के लिए 15 अंकों की और कांस्टेबल ड्राइवर, घुड़सवार, बैण्ड व श्वानदल के लिए 10 अंकों की होगी। एनसीसी व होमगार्ड प्रमाण पत्र के आधार पर कांस्टेबल सामान्य और ऑपरेटर के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जा सकेंगे।
लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे और समयावधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा ऑफ लाइन होगी। परीक्षा में विवेचना एवं तार्किक योग्यता के प्रश्न, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 15 अंकों के प्रश्न और राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति पर 30 अकों सहित कुल 75 अंकों के 120 प्रश्न होंगे।
5 किलोमीटर की होगी दौड़
डीजीपी गल्होत्रा ने बताया कि कांस्टेबल सामान्य, ऑपरेटर, चालक, बैंड, घुड़सवार, श्वान दल के आवेदकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी। इसके तहत पुरुषों को 5 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में या कम समय में तय करने पर 15 अंक, 20 से 22 मिनट में पूरी करने पर 10 अंक और 22 से 25 मिनट तक पूरी करने के 5 अंक होंगे।
महिलाओं तथा सहरिया एवं टीएसपी क्षेत्र के एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए 5 किलोमीटर की दूरी 26 मिनट या कम समय में पूर्ण करने पर 15 अंक, 26 से 28 मिनट तक 10 अंक, 28 से 30 मिनट की अवधि में दौड़ पूर्ण करने पर 5 अंक का प्रावधान किया है। भूतपूर्व सैनिकों को 5 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट तक पूरा करने पर 15 अंक, 2६ से साढ़े २६ तक मिनट में पूर्ण करने पर 10 और साढे 26 मिनट से 28 मिनट तक दौड़ पूरी करने पर 5 अंक मिलेंगे।
गलत या अपूर्ण सूचना पर होगी कानूनी कार्रवाई
आवेदन पत्र पर अंकित सभी तथ्य में सूचनाएं सही होनी चाहिए। आवेदन पत्र में अंकित सूचना किसी भी स्तर पर गलत अपूर्ण पाए जाने पर आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा अथवा चयन प्रक्रिया के उपरांत किसी भी स्तर पर सत्यापित हुई तो अभ्यर्थी की नियुक्ति के लिए आदेश निरस्त कर दिए जाएंगे।
Published on:
27 Jun 2018 01:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
