अगर इसके लक्षणों की बात करें तो बुखार, सांस लेने में दिक्कत,वायरस में सर्दी, सांस लेने की तकलीफ , बुखार और थकान की शिकायत होती है। कुछ कोरोना वायरस जानवरों में फैलता है जबकि दूसरे कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैलते हैं। चीनी अधिकारियों का कहना है कि करीब एक करोड़ दस लाख की आबादी वाले वूहान शहर के सीफूड थोक बाजार से वायरस फैला है। उस बाजार को एक जनवरी को बंद कर दिया गया है। वायरस का प्रकोप चीन के वूहान शहर में ज्यादा देखने क ो मिल रहा है। पहली बार 31 दिसंबर को कोरोना वायरस की वूहान में पुष्टि की गई थी। नौ जनवरी को पहली मौत हुई थी, मृतक असर सीफूड बाजार जाया करता था और उसके पेट में पहले से ही ट्यूमर था और वह दिल की पुरानी बीमारी से पीडि़त था।