लॉकडाउन का असर केवल नागरिकों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी हो रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी घरों में हैं। जिससे पशु पक्षियों को भी दाना, चारा और पानी नहीं मिल पा रहा है। राजस्थान जन मंच और पक्षी चिकित्सालय की ओर से पशु-पक्षियों के लिए लगातार दाना, पानी और चारे की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। मंच के अध्यक्ष रमेश गंगवाल ने बताया कि शहर के भैरू सर्किल, मयूर गार्डन, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, स्टेच्यू सर्किल, अल्बर्ट हॉल, जलेबी चौक आदि स्थानों पर पक्षियों के लिए विभिन्न प्रकार के अनाज और पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। मीडिया सचिव बीएल विजय ने बताया कि इस कार्य में मंच के महासचिव कमल लोचन, एके ऋषि आदि सहयोग कर रहे हैं।