25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में आज सुबह 339 संक्रमित मरीज मिले ,5 कोरोना मरीजों की हुई मौत

प्रदेशभर में जोधपुर, अलवर जयपुर में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है । गुरुवार सुबह राज्य में 339 नए संक्रमित मिले जबकि 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kartik Sharma

•

Updated: 23 Jul 2020, 10:59 AM IST

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर-प्रदेशभर में जोधपुर, अलवर जयपुर में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है । ( New Corona positive cases ) गुरुवार सुबह राज्य में 339 नए संक्रमित मिले ( Covid-19 Cases ) जबकि 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई ।

आज सुबह मिले संक्रमित मरीजों में जोधपुर में सबसे अधिक 105 संक्रमित मरीज मिले । जोधपुर के आलावा अलवर में 92 , जयपुर में 51, कोटा में 41, अजमेर में 30, बारां में 10, सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा में 3-3 और झुंझुनूं, दौसा, गंगानगर, झालावाड़ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला ।

संक्रमित मरीजों के आलावा जालोर,जोधपुर, नागौर में एक-एक और पाली में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हजार 673 हो गई वहीं 588 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है । प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है । प्रदेश में अब-तक 6 हजार 931 प्रवासी संक्रमित मिल चुके है ।

अब-तक 1298218 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 12 लाख 98 हजार 218 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 12 लाख 59 हजार 602 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5 हजार 943 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

एक्टिव केसों की संख्या हुई 8587
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार सुबह तक राज्य में 8 हजार 587 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 23 हजार 498 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 22 हजार 598 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 134 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 128 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग