बता दें 3 मार्च को पहला संक्रमित मरीज मिलने के बाद लगभग 120 दिनों में 18 हजार 14 संक्रमित मिले थे ( Coronavirus cases in Jaipur ) जबकि अनलॉक 2.0 के 28 दिनों में हीं 20 हजार 622 संक्रमित मिल चुके है । प्रदेश में जोधपुर, अलवर, जयपुर, बीकानेर,पाली जिलें में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेज गति से बढ़ रहा है। अनलॉक 2.0 में जोधपुर जिलें में सबसे अधिक 3 हजार 591 संक्रमित मिले है । जोधपुर के बाद अलवर,जयपुर,बीकानेर और पाली जिलें में भी स्थिति चिंताजनक है ।