
Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर- प्रदेशभर में बुधवार सुबह 328 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई । ( New Corona positive cases ) राज्य में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 650 हो गया ( Covid-19 Cases) वहीं 38 हजार 964 संक्रमित अब-तक मिल चुके है ।
आज सुबह आई रिपोर्ट में एक बार फिर सबसे अधिक अलवर जिलें में 154 संक्रमित मरीज मिले । अवलर के अलावा जयपुर में 61, अजमेर में 47, राजसमंद में 16, भीलवाड़ा में 13, दौसा में 10, बांसवाड़ा में 07, कोटा में 06, हनुमानगढ़ में 05, बारां,झालावाड़ में 4-4 और जालोर में एक संक्रमित मरीज मिला ।
नए संक्रमित मरीजों के साथ पाली में 03, करौली में 01 और 2 अन्य राज्यों के कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रवासी संक्रमित मरीजों की बात करें तो प्रदेश में अब-तक 7 हजार 418 प्रवासी संक्रमित मिल चुके है ।
अब-तक 1445240 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 14 लाख 45 हजार 240 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 14 लाख 2 हजार 268 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4 हजार 8 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
एक्टिव केसों की संख्या हुई 10745
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक राज्य में 10 हजार 745 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 27 हजार 569 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 26 हजार 346 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 252 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 252 को अस्पताल से छुट्टी मिली।
Updated on:
29 Jul 2020, 1:40 PM IST
Published on:
29 Jul 2020, 11:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.