2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम का चला बुल्डोजर,आगरा रोड पर फिर हटाए अतिक्रमण

आगरा रोड को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चलाता है लेकिन कोई असर नजर नहीं आता। एक बार फिर निगम की टीम ने अभियान चलाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

guest user

•

Updated: 17 Feb 2017, 10:48 AM IST

nagar nigam

nagar nigam

आगरा रोड को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चलाता है लेकिन कोई असर नजर नहीं आता। एक बार फिर निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों से निगम कर्मियों का टकराव भी हुआ। इसके तहत हर रोज अवैध रूप से लगे थड़ी ठेले जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। निगम के प्रवर्तन दस्ते ने आज हवामहल पूर्व जोन में आगरा रोड पर अभियान चलाया।

लोगों के संभावित विरोध को देखते दस्ता पुलिस के साथ पहुंचा था। लोगों ने कार्रवाई के दौरान हल्का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनका विरोध ज्यादा चल नहीं पाया। निगम दस्ते ने वहां पर अवैध रूप से लगे थड़ी ठेले जब्त कर लिए।

निगम दस्ते ने चौरड़िया पेट्रोल पम्प से मालपुरा गेट तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के आगे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने हुए चबूतरों एवं दीवारों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

अवैध रूप से सरकारी जमीन पर लगे हुए त्रिपाल और छप्परों को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। कार्यवाही के दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए 7 ट्रक सामान थड़ी, ठेले और लोहे के काउंटर सहित अन्य सामान हटाकर गोदाम में जमा करवाया गया।