जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन में राजस्थान में जंगलराज कायम हो चुका है। जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास है। पीएम मोदी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। राजस्थान में भ्रष्टाचार के चलते अवैध माइनिंग को बढ़ावा मिल रहा है। कांग्रेस सरकार में तो बच्चों के पोषण के अनाज को भी गायब कर देते हैं। जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में 50 प्रतिशत दिए बिना कोई काम नहीं होते। भ्रष्टाचार केवल एक विभाग में नहीं है, सभी विभागों में समान रूप से फैला हुआ है।