6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसीबी का अफसरों पर धरपकड़ जारी, रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

टोंक जिले के निवाई शहर के उप पंजीयक कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक कमलेश मीणा को सोमवार शाम एसीबी ने साढे 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। टोंक जिले के निवाई शहर के उप पंजीयक कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक कमलेश मीणा को सोमवार शाम एसीबी (acb rajasthan) ने साढे 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी अधिवक्ता जितेंद्र बाकोलिया के मुवक्किल सुरेश की ओर से हनुमान नगर में खरीदे गए मकान की रजिस्ट्री करने की ऐवज में कमीशन के रूप में 15 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

करौली : वनरक्षक 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
केस नहीं बनाने के ऐवज में मांगी थी घूस
हिण्डौनसिटी (करौली). एसीबी (acb rajasthan) ने सोमवार को मण्डरायल के क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय के वनरक्षक राजेन्द्र सिंह गुर्जर को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सांकडा गांव निवासी परिवादी घनश्याम से प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने पर केस नहीं बनाने के ऐवज में घूस ली। आरोपी दौसा जिले के बड़ागांव खेड़ला का निवासी है। उधर, एसीबी की दौसा टीम ने आरोपी के गांव िस्थत आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी ली।