28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज छात्रों को दे रही थी ऐसा नशा, सुध-बुध खो बैठते थे छात्र, पुलिस ने चार साथियों के साथ किया गिरफ्तार

Jaipur Crime News In Hindi: सांसियों की ढाणी थाना कानोता निवासी है शातिर महिला, राजधानी के विभिन्न स्थानों पर नशे का कारोबार करने के मामले में चार गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:21 PM IST

smuggler woman radha

कॉलेज छात्रों को दे रही थी ऐसा नशा, सुध-बुध खो बैठते थे छात्र, पुलिस ने चार साथियों के साथ किया गिरफ्तार

जयपुर.jaipur crime news Latest : राजस्थान एटीएस ( Rajasthan ATS ) ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर नशे ( Intoxicant ) का कारोबार करने के मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 10 किलों 700 ग्राम गांजा व 87 पव्वे देशी शराब तथा 34 बोतल अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब और एक दुपहिया और एक कार बरामद की है।

एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि मादक पदार्थ और अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार राधा पत्नी बन्टी उर्फ पिन्टू सांसी निवासी सांसियों की ढाणी (थाना कानोता), विश्वकर्मा से कार चालक विष्णु सांसी पुत्र ताराचन्द सांसी निवासी रलावता थाना रेनवाल, प्रकाश सांसी निवासी सीताराम नगर कच्ची बस्ती (त्रिवेणी नगर), ललिता पुत्र सोनू निवासी प्लाट नंबर राधाकृष्ण नगर मांग्यावास (मानसरोवर) है।

उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में यह सामने आया है कि प्रकाश सांसी पिछले काफी समय से जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा की सप्लाई ( Rajasthan Crime News Latest ) कर रहा था। आरोपी विशेष रूप से स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को उक्त मादक पदार्थ व अवैध शराब की सप्लाई करता था। जयपुर के अलावा अन्य शहरों में भी गांजा सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त गांजे व अवैध शराब की सप्लाई के लिए टैक्सी कार का उपयोग करता था।

Read More : नर्स को अकेले केबिन में देख, युवक करने लगा जबरदस्ती मदद, बाद में मोबाइल पर आया मैसेज और हो गया कांड

इधर एंट्री करवाने गया, खाते से निकल गए 50,900 रुपए

Cyber Crime News : वहीं दूसरी ओर साबर ठगों ने खाते से से मजदूर के खाते से निकल गए 50,900 रुपए निकाल लिए। चौकड़ी तोपखाना हजूरी रामगंज निवासी सलामुद्दीन मजदूरी करता है। घर की छत की मरम्मत कराने के लिए उसने पाई-पाई कर 50 हजार 900 रुपए जोड़े थे।

28 मार्च से पहले खाते में 50900 रुपए थे। 5 अगस्त को पासबुक में एंट्री करवाने गया तो पता चला खाते में पैसे ही नहीं हैं। बैंक ने बताया कि किसी ने 17 से 19 मार्च तक पूरे रुपए निकाल ( Cyber Fraud ) लिए। पीड़ित ने बताया कि बैंक की ओर से खाते से रुपए निकाले जाने का कोई मैसेज नहीं आया। पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।