यों तो रणथम्भौर को बाघों की नगरी के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां बाघों के साथ-साथ मगरमच्छों के कुनबे में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यहां पर मलिक तालाब, अटल सागर, पदमला तालाब आदि कई स्थानों पर मगरमच्छ पाए जाते हैं। रणथम्भौर में मगरमच्छों की गणना नहीं की जाती है। ऐसे में वहां मगरमच्छों के आंकड़े नहीं हैं। पिछले एक साल में रणथम्भौर में मगरमच्छों की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।