तख्तियों का संबंध अमोरी लोगों से
इन तख्तियों को अमोरी (Amorite) लोगों ने बनाया था। अमोरी मध्य पूर्व में रहते थे और मूल रूप से Canaan क्षेत्र (जहां आधुनिक इजराइल, जॉर्डन और सीरिया हैं) के थे, लेकिन वे बाद में मेसोपोटामिया (ऐसा क्षेत्र जो बाद में इराक के कुछ हिस्सों में शामिल हो गया) में चले गए। शोधकर्ताओं के अनुसार, अमोरी लोगों के बारे में हमारी जानकारी इतनी सीमित थी कि कुछ विशेषज्ञों को संदेह था कि क्या ऐसी कोई भाषा होती भी है। हालांकि बाद में पाया गया कि दोनों तख्तियों पर मौजूद शब्द लैंडस्केप फॉर्मेट (Landscape format) में हैं, जैसा आमतौर पर मेसोपोटामिया (Mesopotamia) से जुड़ी तख्तियों में होता है।