
मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट ओनीरोज 2017 का आगाज हो चुका है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत आईएएस एस.एस. बिस्सा, प्रो. संदीप संचेती, प्रो. वंदना सुहाग के अलावा अन्य अतिथियों ने एक साथ मिलकर ओनीरोज 2017 का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर किया। तो वहीं कार्यक्रम में उपस्थित एस.एस. बिस्सा ने कहा कि साहित्य, संगीत एवं कला से अछूता इंसान जानवर के समान होता है।
उनका कहना कि छात्रों के लिए इस तरह के कल्चरल इवेंट उनके जीवन में बहुत मायने रखते हैं क्योंकि इस तरह के कार्यक्रम के जरिए ही उनके भीतर की चेतना को जगाया जा सकता है। जबकि ऐसे कार्यक्रम उनके जीवन को जागृति देने में काफी मददगार होते हैं। साथ ही इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. संदीप संचेती ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया और विद्यार्थियों से उत्साह पूर्वक ओनीरोज में भाग लेने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के बारे में फेकल्टी कोर्डिनेटर डॉ. संदीप जोशी ने बताते हुए कहा कि ओनीरोज 2017 के तीन दिवसीय फेस्ट में फैशन और ज्वेलरी शो, डीजे नाइट, सबसे वजनी शाही टुकड़े के बनाने के साथ ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड गेस्ट बेंड द डोपलर इफेक्ट एवं आरटीस्टिक परफॉरमेंस में इंटरनेषन सिंगर हरदे संधु कार्यक्रम की प्रस्तुती के साथ लगभग 50 से अधिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयाजोन किया जा रहा है। तो वहीं इस कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान छात्रों ने गशेष वंदना के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा को दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बता दें कि कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीतू भटनागर ने सभी लोगों का शुक्रिया किया। उधर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने वर्ल्ड रिकार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को होटल मैनेजमेंट के 8 फेकल्टी सदस्य और 120 विद्यार्थियों की टीम मिलकर 387 किलों का आठ फीट लम्बा एवं चार फीट चोड़ा शाही टुकड़ा बनाएंगे।
Published on:
7 Oct 2017, 7:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.