तीसरी घटना में शिवदासपुरा थाना इलाके में चतराला निवासी पूरणमल के पास किसी ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया और एटीएम बंद होने की जानकारी देते हुए उसे चालू करने के लिए खाता व अन्य जानकारी ले ली। इसके बाद पीडि़त के खाते से पांच हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर एसएमएस आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला।