जयपुर। बाजार में मसालों, खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के साथ गरीबों की दाल पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। महंगाई की इस मार से आमजन तो परेशान हैं व्यवसायी भी परेशान हैं। टैक्स की दोहरी मार से पीड़ित दाल मिलर्स तीन माह से आंदोलनरत हैं। मांगों को लेकर दाल मिल व्यवसायी राज्य के मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित प्रमुख ब्यूरोक्रेट के गुहार लगा रहे हैं।