29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में एक और दलित दूल्हे की शामत आई, खुशिया मनाई तो पीट दिया

बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस एक्टिव हुई। मामला भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र का है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 25 Apr 2022, 1:44 PM IST

groom.jpg

जयपुर
राजस्थान में दलितों के खिलाफ होने वाले अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ये है कि आईपीएस स्तर के अफसर को भी खुद की बिंदोरी निकालने के लिए पुलिस की सुरक्षा लेनी पड रही है। खैर आईपीएस की बिंदोरी तो शांति से निकल गई लेकिन एक दलित दूल्हे का बनवारा निकालने के दौरान उसे लोगों ने पीटा और दौड़ा दिया। डीजे भी बंद करा दिया गया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस एक्टिव हुई। मामला भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र का है।

लगन सगाई के बाद बनवाना निकाल रहे थे घर वाले
दरअसल भरतपुर के कांमा में नंदेरा गांव में जाटव समाज के एक लड़के की लगन सगाई के बाद परिजनों को बनवारा निकालना भारी पड़ गया। डीजे के साथ बनवारा निकालने पर गांव के दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ितों ने थाने में दबंगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। छह से सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दिया गया है। इसी आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

डीजे तोड़ दिया, दौड़ा दिया दूल्हे और परिवार को
पुलिस ने बताया कि जाटव परिवार शादी की खुशियां मना रहा था। इस दौरान खुशियों को ग्रहण लग गया। कुछ दबंगो ने डीजे तोड़ दिया। परिवार को पीटा। पुलिस ने मिस्सर, सरबू, साबिर, शाहरुख, मिस्कीना, सोहिल, हसीफ, राहुल, वारिस, अल्ताफ और मुस्तफा के खिलाफ केस लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने पहले तो दलित परिवार से जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज की और उसके बाद लाठी.डंडों से मारपीट शुरू कर दी।