
dati madan
जयपुर।
दाती मदन दुष्कर्म मामला अब सीबीआइ के हाथों में जानें वाला है। दरअसल, अभी तक दाती के गुरुकुल की शिष्या से दुष्कर्म केस में पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दुष्कर्म पीड़िता ने हाईकोर्ट से दाती मदन मामले को लेकर सीबीआइ जांच की मांग की है।
सीबीआइ के हाथों में जांच जाने के बाद दाती मदन की मुश्किलें बढ़ जाएगी और जल्द ही दाती की गिरफ्तारी भी हो सकती है। दुष्कर्म मामले में जहां दाती एक तरफ खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश में जुटें हैं वहीं अब रेप पीड़िता ने पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है।
दाती मदन के खिलाफ बलात्कार मामले की शिकायत करने वाली पीड़िता मंगलवार को खुद हाईकोर्ट में पेश हुई और कोर्ट से सीबीआइ जांच की मांग की। दुष्कर्म पीड़िता
ने हाईकोर्ट से दाती और उनके भाइयों की गिरफ़्तारी के साथ ही आश्रम को बंद कराने की मांग की है। इससे पहले 11 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता का हलफनामा दायर कर बताने को कहा था कि वो जांच क्राइम ब्रांच से हटाकर सीबीआइ को सौंपना चाहती है।
आपको बता दें कि दाती मदन दुष्कर्म का मामला अब उलझता ही जा रहा है। मामले में अब पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोर्ट ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं कि मामले को करीब 20 दिन से भी ज्यादा गुजरने के बाद अब तक दाती की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में पुलिस और जाँच टीम को जल्द कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
जांच से असंतुष्ट पीड़िता ने कोर्ट से की CBI जांच की मांग
आपको बता दें कि मंगलवार को दुष्कर्म मामले में पीड़िता हाईकोर्ट में पेश हुई थी वहां पीड़िता ने दुष्कर्म मामले को लेकर CBI जांच की मांग की थी। क्राइम ब्रांच की इस जांच से पीड़िता संतुष्ट नहीं है । पीड़िता का कहना है की दाती मदन के खिलाफ जानबूझकर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Published on:
18 Jul 2018 12:01 pm
