13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियां बोली, पिता करता हैं अश्लील हरकतें

..तीन बेटियों ने लगाया मां—पिता पर प्रताड़ना का आरोप
2 min read
Google source verification
mahila ayog

बेटियां बोली, पिता करता हैं अश्लील हरकतें

..तीन बेटियों ने लगाया मां—पिता पर प्रताड़ना का आरोप
—दादा—दादी के साथ पहुंची महिला आयोग
—आयोग ने 15 जून को पिता को किया तलब
जयपुर
देशभर में बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओं की मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन कुछ लोग अब भी बेटियों के दुश्मन बनें हुए है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है जहां मां व पिता अपनी सगी बेटियों को प्रताड़ित कर रहे है। इतना ही नहीं पिता ने तो उनकी अश्मत के साथ भी खिलवाड़ करने की कोशिश की है। जब मामला बढ़ गया तो इन बेटियों ने अपने दादा—दादी के साथ राज्य महिला आयोग पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बेटियों की पूरी कहानी सुनने के बाद आयोग ने पिता को 15 जून को तलब किया है।

ये है पूरा मामला—
दरअसल खातीपुरा क्षेत्र में रहने वाली तीनों बेटियों ने आयोग के सामने कहा कि माता—पिता ने साल भर से उन्हें एक—एक रुपए के लिए तरसा दिया है। घर का बिजली—पानी कनेक्शन कटवा कर उन्हें अकेला छोड़ दिया है। यदि कोई उनकी मदद के लिए आगे आते है तो पिता उन्हें डरा धमका कर भगा देता है। ऐसे में अब उन्हें सिर्फ आयोग से ही मदद मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के साथ वे अपने दोनों भाईयों और दादा—दादी के साथ यहां पहुंची है।

बोली अध्यक्ष, मामला गंभीर—
—दो भाईयों के साथ रह रही तीनों बहनों ने अपने पिता पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। माता-पिता की प्रताड़नाओं से परेशान तीनों बेटियों ने अपने दोनों भाईयों और बुजुर्ग दादा-दादी के साथ महिला आयोग में गुहार लगाई है। पूरा मामला जानने के बाद पिता पूरनदास बलाई को पंद्रह जून को आयोग में तलब किया है। पूरनदास बलाई फिलहाल शिक्षा संकुल में लेखाकार के पद पर कार्यरत है। मामला गंभीर है पिता का पक्ष सुनने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।
सुमन शर्मा, अध्यक्ष
राज्य महिला आयोग

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग