बाद में पीडि़ता ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया, लेकिन इस मामले में भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। थाने पर सुनवाई नहीं होने के कारण विवाहिता बुधवार को ससुरालीजन एवं रिश्तेदारों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी पीड़ा सुनाई। महिला ने एसपी को बताया कि उसने कई बार न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीडि़त ने कई लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।