जयपुर
किसानों की कर्जमाफी के लिए 7 और 8 जून को भी शिविर लगाए जाएंगे। राज्य के 30 हजार से अधिक किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए 111 ऋण माफी शिविर लगाए जाएंगे। 7 जून को 64 और 8 जून को 47 ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि 7 जून को जयपुर जिले की दस, जैसलमेर एवं अजमेर जिले की पांच-पांच, दौसा,सवाईमाधोपुर, टोंक एवं डूंगरपुर जिले की तीन-तीन, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, नागौर, पाली, सीकर, करौली एवं उदयपुर जिलों की दो-दो ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह धौलपुर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर एवं श्रीगंगानगर जिले की एक-एक ग्राम सेवा सहकारी समिति पर ऋणमाफी शिविर आयोजित होंगे।