दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता का आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है, विकास जीता, सुशासन जीता. दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन है। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।