30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घने कोहरे के कारण जयपुर-आगरा हाईवे पर करीब 35 गाड़ियां आपस में भिड़ीं

जयपुर आयुक्तालय के कानोता थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह कोहरे के कारण एक के पीछे एक 35 वाहनों के आपस में भिड़ंत हो गई.
less than 1 minute read
Google source verification

औरैया

image

guest user

Jan 30, 2017

accident

Agra national highway,

जयपुर आयुक्तालय के कानोता थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह कोहरे के कारण एक के पीछे एक 35 वाहनों के आपस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई और विभिन्न वाहनों में सवार 45 अन्य लोग घायल हो गए

उन्होंने बताया कि सुबह राजमार्ग पर धुंध और कोहरा होने के कारण संभवत: किसी एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाये जाने के कारण एक के पीछे एक वाहन आपस में भिड गये।


उन्होंने बताया कि वाहनों के आपस में भिड़ जाने से आगरा से जयपुर की ओर आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके चलते राजमार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिये खोल दिया गया है. घायलों को स्थानीय और जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.