5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड का रिएलिटी चेक, दिया कुमारी ने कही यह बड़ी बात

कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट्स का भाजपा ने रिएलिटी चेक करना शुरू कर दिया है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड का रिएलिटी चेक किया तो वे नाराज नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 2 Jan 2024, 10:01 PM IST

झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड का रिएलिटी चेक, दिया कुमारी ने कही यह बड़ी बात

झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड का रिएलिटी चेक, दिया कुमारी ने कही यह बड़ी बात

कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट्स का भाजपा ने रिएलिटी चेक करना शुरू कर दिया है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड का रिएलिटी चेक किया तो वे नाराज नजर आईं। उन्होंने कह डाला कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, बल्कि इसका जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया। कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के दौरान भी यह फ्लाईओवर बनकर तैयार नहीं हुआ। अब भी इस प्रोजेक्ट में इतनी खामियां हैं।

दिया कुमारी ने निर्माणाधीन रोड का निरीक्षण कर मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, दुकानदार सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। दिया कुमारी ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। दिया कुमारी ने कहा कि यह सुविधा आमजन के लिए है, इसलिए इसमें जनता की राय और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। कोई भी नया निर्माणकार्य दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए, जिससे कि आने वाले 25 वर्षों तक बिना किसी परेशानी के जनता इसका उपयोग कर सके। इसके निर्माण में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान की आज उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा से शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खातीपुरा मण्डल के संघ शक्ति कार्यालय में क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक श्री तनसिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भवानी निकेतन मण्डल के इंद्र कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और मुरलीपुरा मण्डल के अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही, उन्होंने विद्याधर नगर एवं नांगल मण्डल के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भी शिरकत की। दिया कुमारी ने विद्याधर नगर स्टेडियम में पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री भैरु सिंह जी शेखावत के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता अभियान के लिए जन-जन को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें:-भाजपा का सफाई अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं को चमकाया