29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरुपति के लिए फ्री ट्रेन, जयपुर से प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिक हुए रवाना

Senior Citizen Tirth Yatra Scheme: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज प्रदेशभर के 1080 यात्री तिरुपति के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 13 Dec 2022, 1:45 PM IST

तिरुपति के लिए फ्री ट्रेन, जयपुर से प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिक हुए रवाना

तिरुपति के लिए फ्री ट्रेन, जयपुर से प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिक हुए रवाना

जयपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज प्रदेशभर के 1080 यात्री तिरुपति के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से सुबह 11.50 बजे रवाना हुई। इसमें जयपुर संभाग के अलावा बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के यात्री दुर्गापुरा से ट्रेन में सवार हुए। वहीं भरतपुर संभाग के यात्री सवाईमाधोपुर से ट्रेन में सवार हुए, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग के यात्री कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत यह 7वीं ट्रेन रवाना हुई। जयपुर से ट्रेन में 745 वरिष्ठ नागरिक रवाना हुए। इसमें जयपुर और दौसा जिले के 165 यात्री सवार हुए। वहीं झुंझुनूं, सीकर व अलवर जिले के 175 यात्री रवाना हुए। जयपुर से ही जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग, बीकानेर संभाग के साथ हनुमानगढ़ व श्री गंगानगर के यात्री रवाना हुए। इससे पहले सुबह ही जयपुर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर जयपुर, बीकानेर, जोधपुर व अजमेर संभाग के यात्रियों को बुला लिया गया। यात्रियों के साथ उनके परिजन भी आए। इसी ट्रेन में भरतपुर संभाग के 75 वरिष्ठ नागरिक सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से सवार हुए, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग के 260 यात्री कोटा रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।

15 दिसम्बर को तिरुपति पहुंचेंगे यात्री
वरिष्ठ नागरिक 15 दिसम्बर को सुबह 4 बजे तिरुपति पहुंचेंगे। इसके बाद यात्री तिरुपति बालाजी के दर्शन करेंगे। यात्री यहां 2 दिन रुककर 17 दिसंबर को वापस रवाना होंगे। सभी यात्री 18 दिसम्बर को वापस जयपुर लौट आएंगे।

यह भी पढ़े: लोकदेवता की तरह पूजे जाते हैं ईश्वरी सिंह, आज भी जल रही है अखंड ज्योत

कहाँ से कितने यात्री जा रहे तिरुपति
संभाग - वरिष्ठ नागरिक यात्री
जयपुर - 340
जोधपुर - 175
बीकानेर - 40 (हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर से भी 40 यात्री अलग)
अजमेर - 150
भरतपुर - 75
कोटा - 98
उदयपुर - 162

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग