28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांगों ने रैंप पर बिखेरे जलवेें, भावुक हुए दर्शक

दिव्यांगों ने रैंप पर बिखेरे जलवेें, भावुक हुए दर्शक जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में रविवार की शाम दिव्यांगों के नाम रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 21 May 2018, 12:54 PM IST

divyang

Devyanganga swamps on the ramp

दिव्यांगों ने रैंप पर बिखेरे जलवेें, भावुक हुए दर्शक

जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में रविवार की शाम दिव्यांगों के नाम रही। मौका था पीड़ित मानवता के लिए कार्य कर रहे नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगों के लिए आयोजित किए गए ‘दिव्य 2018‘ फैशन शो का। इस दौरान शहर के रवीन्द्र रंगमंच पर दिव्यांग लोगो ने रैम्प पर कैटवॉक कर कार्यक्रम में रंग बिखेर दिए। इस अनूठे दिव्यांग फैशन शो एवं टेलेंट शो में देश के कई दिव्यांगो ने अपनी प्रतिभा को सबके सामने रख कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्हीलचेयर जब इन दिव्यांगों ने रैम्प पर अपने जलवे बिखरे तब पूरा रवीन्द्र रंगमंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


चार राउंड में चला फैशन शो

चार राउंड में चले इस फैशन शो में दिव्यांगों ने आर्टिफिशियल लिम्स, व्हीलचेयर, क्रचिज के साथ अपने डिजायन किए परिधानों को पहन की रैंप पर जलवें बिंखेरे। विशेषजनों की प्रतिभा को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया इन अद्भुत प्रतिभागियों के लिए सिलाई मशीन पर परिधानों को खुद डिजाइन करने और पूरे भरोसे के साथ रैंप पर अपने डिजाइनों को प्रदर्शित करने का यह कौशल उतना आसान नहीं था, जितना उन्होंने आज मंच पर दिखाया। यह सिर्फ उनके साहस और आत्मविश्वास के कारण संभव हो पाया है। दिव्यांगों ने अपने हूनर से सभागार में उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। शो को जिसने भी देखा वह मुक्त कंठ प्रशंशा किए बिना नहीं रहा।


कायर्श्क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री और कलाकार सुधा चंद्रन ने दिव्यांग रॉकस्टार्स का हौसला बढाते हुए कहा कि किसी को दिव्यांग समझ कर उसकी प्रतिभा की उपेक्षा ना करें, बल्कि प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रतिभाओं ने जो प्रदर्शन रैंप पर किया है उसने मेरा दिल छू लिया है। इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। फैशन शो में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।