26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभाग विशेष: वरिष्ठ अध्यापकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची हुई जारी

माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक जोधपुर की ओर से शनिवार को जोधपुर संभाग के वर्ष 2011-12 के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक जोधपुर की ओर से शनिवार को जोधपुर संभाग के वर्ष 2011-12 के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। यह सूची जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, पाली जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।

आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सूची का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अगर किसी अध्यापक को कोई आपत्ति है तो 15 फरवरी तक अपनी आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में जिला शिक्षा अधिकारी को दर्ज करा सकते हैं।

डीपीसी हो समय पर
सभी शिक्षकों से अपील है कि सूची में खुद से सम्बंधित सारी सूचनाएं जाँच लें और कोई आपत्ति होने पर 5 फरवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज करवा दें। ताकि 15 के बाद स्थाई वरिष्ठता सूची जारी हो सके और वर्ष 2016-17 की डीपीसी समय पर हो सके।
-जय किशन पंचारियारा, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील