Diwali Festival: इस दीवाली अपनों को बनाएं स्मार्ट, दें डिजिटल गिफ्ट
टेक्नोलॉजी हमारी लाइफ का खास हिस्सा बन गया है। चाहे स्मार्टफ़ोन हो या अन्य कोई स्मार्ट प्रोडक्ट। हर कोई इन प्रोडक्ट का दीवाना है। ऐसे में दीपावली पर आप किसी अपने को गिफ्ट देने का विचार कर रहे हैं तो गैजेट्स एक बेहतर विकल्प के रूप में आपके सामने हैं। बाजार में ऐसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पार्क प्रोडक्ट है जो आपके प्रिय दोस्तों और रिश्तेदारों को खुशी दे सकते हैं। आज हम भी आपको फेस्टिव सीजन के मुताबिक ऐसे प्रोडक्ट्स सजेस्ट कर रहे हैं, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आएंगे। खास बात यह है कि इन स्मार्ट प्रोडक्ट में ऐसे कई प्रोडक्ट हैं, जो हर किसी के बजट को सूट कर सकते हैं। ये प्रोडक्ट आपकी लाइफ स्टाइल को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि दिवाली पर इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में लोगों को ऑनलाइन सेल के जरिए बंपर सूट भी दी जा रही है। ऐसे में अगर आप डिस्काउंट या सेल का इंतजार कर रहे हैं तो फेस्टिव सीजन आपकी विश को पूरा कर सकता है।
दीवाली पर ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट हैं, जो स्मार्ट प्रोडक्ट की श्रंखला में आते हैं लेकिन हम आपको यहां कुछ खास प्रोडक्ट की लिस्ट सजस्ट करेंगे। आप अपने प्रियजनों को अभी अच्छी रेंज वाले स्मार्टफोन दे सकते हैं बाजार में बहुत सारी कंपनियां हैं जो अपने फोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ब्लूटूथ हेडफोन, इयरबड्स, वायरलेस स्पीकर, स्मार्ट बल्ब, जैसे कई प्रोडक्ट भी गिफ्ट में दिए जा सकते हैं। इन गैजेट्स की मदद से आपका काम बेहद आसान हो जाएगा और लक्जरी फीलिंग्स भी आइगी। हालांकि, घर को स्मार्ट होम बनाने के लिए एक अच्छी स्पीड वाला वाई-फाई राउटर जरूरी है।
दीवाली गिफ्ट के लिए बाजार में ऐसे कई स्मार्ट हेल्थ प्रोडक्ट आते हैं, जो उपयोगी हो सकते हैं। इनमें फिटनेस बैंड स्मार्ट वॉच और आर्म बैंड जैसे प्रोडक्ट हैं, जो रेगुलर हेल्थ को मोनिटर कर सकते है।सुबह उठने से लेकर, सुविधा देते हैं आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त स्मार्टबैंड। इन्हें आप अपने स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए सिंक्रोनाइज कर सकते हैं। ये ट्रैकिंग के आधार पर रीयल टाइम डाटा देने के अलावा नोटिफिकेशन अपडेट भी देते हैं। इनकी बैटरी बैकअप भी कई दिनों तक चलता है। ऐसे में इन्हें बार—बार चार्ज करने का झंझट भी नहीं रहता है।
Published on:
25 Oct 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
