18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: स्टूडेंट्स, महिलाओं और किसानों के लिए दीया कुमारी ने खोला खजाना, जानें आपके शहर को क्या मिला?

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस में विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य की जीएसडीपी 21 लाख करोड़ पार जाएगी। शिक्षा-कृषि बजट बढ़ोतरी का दावा किया। 133 सड़कें, 75 हजार छात्रों की नेत्र जांच, 1 लाख महिलाओं को सेफ्टी ट्रेनिंग समेत कई घोषणाएं कीं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 18, 2026

Finance Minister Diya Kumari Budget Response
Play video

Finance Minister Diya Kumari Budget Response (Patrika Photo)

Finance Minister Diya Kumari Budget Response: उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस के दौरान राजस्थान की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवालों को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने शिक्षा और कृषि पर बजट घटने के आरोपों पर सफाई दी।

दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 41 फीसदी, शिक्षा पर बजट 35 और कृषि पर 34 फीसदी ज्यादा है। केंद्रीय करों में हिस्सा घटने का आरोप लगा। जबकि 16वें वित्त आयोग ने 15वें वित्त आयोग की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा दिलाया है।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तंज कसा कि खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं। घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जीएसडीपी अगले साल तक 21 लाख करोड़ पार जाने का अनुमान है, जो कांग्रेस राज की तुलना में 41 प्रतिशत से ज्यादा है। नई भर्तियां नहीं होने के सवाल पर जवाब दिया कि एक लाख नियुक्तियां हो चुकी हैं। निजी क्षेत्र में दो लाख रोजगार और 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

प्रदेश की ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

दीया कुमारी ने 50 मिनट तक बजट बहस का जवाब दिया। प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। 2026-27 में जीएसडीपी 21,52,100 करोड़ होगी। बजट भाषण के दौरान 7-8 बार पानी पीने पर डोटासरा के सवाल पर कहा कि उन्हें जेजेएम भ्रष्टाचार याद नहीं रहा।

ये रही नई घोषणाएं

  • 690 करोड़ की 133 नए सड़कें
  • खेत तक रास्ता के लिए भूमि
  • 75,000 विद्यार्थियों की नेत्र जांच
  • एक अप्रैल के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को भी बीमा पॉलिसी का लाभ
  • दो साल की सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर वसूली नहीं
  • पेयजल के लिए 370 करोड़ के कार्य
  • नीमराणा क्षेत्र में 1200 करोड़ के जलाशय और फीडर कार्य
  • कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया
  • अजमेर सर्किट हाउस में कॉटेज और वीआईपी सूट विंग
  • जोजरी-बाडी नदी में आने वाले गंदे पानी को पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए डीपीआर
  • ट्रिपल आईटी में एआई डेटा एनालिटिक्स कोर्स और आईटी हब
  • कोटा मेडिकल कॉलेज में रोबो सर्जरी और 25 करोड़ के कार्य
  • 1 लाख नारियों को आत्मरक्षा और काउंसलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • रामगढ़ विषधारी और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, चंबल घडियाल सेंचुरी में सफारी-सुविधाओं पर 25 करोड़ रुपए
  • लालसोट में वेटरनरी कॉलेज
  • विद्याधर नगर में पॉलिटेक्निक
  • सांगानेर और बाड़मेर में आरोग्य मंदिर, 3 नए स्वास्थ्य केंद्र, 6 का क्रमोन्नयन
  • अलवर और सरदारपुरा जिला अस्पतालों में सुविधा बढ़ाई
  • जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और खोले के हनुमानजी के पास पार्किंग
  • प्रतापनगर (सांगानेर) सहित 10 जगह खेल स्टेडियम संबंधी कार्य