
डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट के बीच आज रुपया कल के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 72.79 के स्तर पर खुला। रुपया कल 72.69 के स्तर पर बंद हुआ था। खुलने के थोड़ी देर बाद ही रुपया निचले स्तर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 72.91 के स्तर तक पहुंच गया और अभी 72.75 के आसपास बना हुआ है। वहीं सेंसेक्स में आज सुबह सुधार का रुख नजर आया। सेंसेक्स आज 36.44 अंक की बढ़त के साथ 37449.57 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 6.45 अंक के सुधार के साथ 11293.95 पर खुला। आज बाजार में उतार—चढ़ाव का दौर जारी है।