5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भजनलाल के काफिले में गाड़ी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत, UAE से सामने आया था कनेक्शन; अब तक गई दो की जान

Accident in CM Bhajanlal Convoy: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में रॉन्ग साइड से गाड़ी घुसाने वाले टैक्सी ड्राइवर पवन कुमार की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 12 Dec 2024, 2:33 PM IST

Accident in CM Bhajanlal Convoy

Accident in CM Bhajanlal Convoy: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के साथ हुए सड़क हादसे में रॉन्ग साइड से गाड़ी घुसाने वाले टैक्सी ड्राइवर पवन कुमार की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में बीते बुधवार को एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। घायल 4 पुलिसकर्मियों सहित एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों सहित 7 लोग गंभीर घायल हुए थे। घायल होने वाले पुलिसकर्मी बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह, DSP अमीर हसन, राजेंद्र, ASI सुरेंद्र सिंह और 2 अन्य लोग थे। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की जान चली गई है।

CM की सुरक्षा में चूक का उठा सवाल

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले की दुर्घटना में टैक्सी चालक पवन कुमार ने भी महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दुर्घटना में अबतक दो मौत हो चुकी है, लेकिन इस दुर्घटना के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही, अभीतक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, आख़िर सीएम के रूट में यह गाड़ी आई कैसे?

गौरतलब है कि इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा ने भी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मृतक ASI की पत्नी ने उठाए सवाल

इधर, मृतक सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरे पति मुख्यमंत्री को बचाते हुए शहीद हो गए, लेकिन CM साब मिलने तक नहीं आए। अगर मेरे पति उस समय वहां से हट जाते तो क्या होता, सरकार की तरफ से कोई नहीं आया हमारे पास, हमें लिखित में आश्वासन चाहिए।

यह भी पढ़ें : मृतक ASI की पत्नी का छलका दर्द, कहा- CM को बचाते हुए मेरे पति शहीद हो गए, लेकिन वो मिलने तक नहीं आए

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

बताया जा रहा है कि काफिले की गाड़ी में टक्कर मारने वाले वाहन का पंजीकरण निरस्त होगा। RJ14 TF9503 नंबर की गाड़ी का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। FIR दर्ज होने के बाद जयपुर RTO प्रथम गाड़ी का पंजीकरण निरस्त करेगा। लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जाएगी। ARTO प्रकाश टहनियाली की रिपोर्ट में तेज गति से वाहन चलाना और रॉन्ग साइड से आना दुर्घटना का कारण माना गया है।

बता दें, टैक्सी ड्राइवर का नाम पवन कुमार है जिसके पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का रेजिडेंट आइडेंटिटी कार्ड मिला है। बताया जा रहा है कि वह यूएई में भी ड्राइवर था। सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : कौन है CM भजनलाल के काफिले में गाड़ी घुसाने वाला चालक? इस तरह हुआ हादसा; डोटासरा ने की जांच की मांग

इस तरह हुआ हादसा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले का जहां एक्सीडेंट हुआ वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि एक टैक्सी वाला रॉन्ग साइड से आया, वहां तैनात ASI सुरेंद्र सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह पुलिसवाले को टक्कर मारते हुए काफिले में जा घुसा। इसके बाद सीएम के काफिले में सबसे आगे चल रही गाड़ी को टक्कर लगी और दो गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई।

यहां देखें वीडियो-