
जयपुर/भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत चाचा ने अपने ही भतीजे की कर डाली हत्या। बतया जा रहा है कि शराब के नशे में चाचा और भतीजे के परिवारों के बीच एेसा झगड़ा हुआ कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई और अन्य दो लोगों की गंभीर हालत बनी हुई हैं,जिनका उपचार जयपुर के अस्पताल में जारी हैं। युवक की मौत के बाद घर के लोगों में बवाल और भी ज्यादा बढ़ गया,जैसा ही आसपास के लोगों को मौत की खबर मिली वैसे ही तुरंत पड़ोसियों ने पुलिस को इस मामले की सुचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दोनो पक्षों के लोगों को पकड़ा और मामला शांत कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मामले की जांच बयाना थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव रसेरी निवासी दिनेश ने मामला दर्ज कराया है कि देर रात वह अपने घर पर सो रहा था इसी दौरान पास ही रहने वाले चाचा पूरन के घर से मारपीट की आवाजें आने लगी। चाचा के घर जब पूरन दौड़ा तो उसने देखा कि दयाराम जाटव, उसकी पत्नी रुपंती और बेटे लोकेश, रामकुमार व पिंटू एकराय होकर चाचा पूरनसिंह के परिवार पर लाठी-डंडो से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे।
दयाराम ने भजीते उदयसिंह के सिर पर डंडा दे मारा और इस दौरान उदयसिंह नीचे गिर गया। उसके सिर से खून रिसने लगा तो परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मारपीट के दौरान चाचा दयाराम और परिवार के एक अन्य सदस्य के भी चोटें आई। दोनो को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
27 Apr 2018 11:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
