जयपुर@पत्रिका। Supermoon 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें महीने अगस्त में आकाशीय मंडल में तीन बड़े ग्रह शुक्र, सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक इस बदलाव से तापमान में उतार—चढ़ाव होने का अनुमान है। व्यापारिक क्षेत्र में भारत की साख को बढ़ावा मिलेगा। 30 अगस्त को पृथ्वी के चंद्रमा के बेहद नजदीक आने से सुपर मून का नजारा दिखेगा।