
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में रविवार काे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप 9 बजकर 43 मिनट पर आया। करीब चार सैकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। जयपुर के अलावा चौमूं, शाहपुरा, पावटा आैर सीकर जिले के खंडेला और श्रीमाधोपुर में भूकंप आया। कुछ सैंकेंड तक आए भूकंप से लोग दहशत में आए गए।
अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जयपुर के मालवीय नगर, जगतपुरा, टाेंक फाटक, सोढाला, प्रताप नगर, सी स्कीम समेत शहर के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।
भूकंप आने की सूचना जंगल में आग की तरह फैली। छुट्टी के दिन सुबह- सुबह भूकंप आने का समाचार सुन लोगों में दहशत फैल गई और कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग कई घंटों तक दहशत में रहे और शहर में रह रहे अपने परिचितों की कुशलक्षेम पूछते रहे।
Updated on:
08 Jul 2018 11:25 am
Published on:
08 Jul 2018 10:07 am
