जयपुर . शादियों की धूम जोरों पर हैं, जिनके घरों में शादियां हैं, वहां की रौनक और चमक-दमक देखते ही बनती हैं। लेकिन इको-फ्रेण्डली टाइम में लोगों में शादी के कार्ड के प्रति एक पॉजीटिव एटीट्यूड देखा गया है यानि नो कार्ड, ओनली वाट्सअप या फोन। शहर में कहीं लोग सिर्फ चांदी का एक कार्ड छपवाकर समधी को न्यौता दे रहे हैं तो कहीं गिनती के ही कार्ड बांटकर फोन कर शादी में बुला रहे हैं। लोगों का मानना है कि आज समय बदल गया है। इस भागती-दौड़ती लाइफ में सभी क्वालिटी वर्क करना चाहते हैं। कार्ड बांटने से समय के साथ साथ पैसा और पैट्रोल की बर्बादी होती हैं। लोग कार्ड का पैसा, बेटी को गिफ्ट देने या शादी के महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च करना चाहते हैं।