24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत राज में डेपुटेशन में लगे शिक्षा अधिकारी होंगे रिलीव

शिक्षा निदेशालय के निर्देशग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर डेपुटेशन पर लगे हैं 21 अधिकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 4 Jul 2021, 4:56 PM IST



जयपुर, 4 जुलाई
शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat Raj and Rural Development Department) में नियुक्त प्रदेश के सभी विकास अधिकारियों को वापस शिक्षा विभाग (Education department) में रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सेवा के 21 अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) में विकास अधिकारियों के पद पर डेपुटेशन (Deputation) पर नियुक्त हैं। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति (Deputation) के लिए एक साल की अनापत्ति जारी की गई थी लेकिन इनमें से 21अधिकारी 20 साल से राज्य की कई पंचायत समितियों में विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं , जबकि ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग में विकास अधिकारियों का स्वयं का कैडर है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय की ओर से पंचायती राज विभाग को जारी आदेशों में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के पद रिक्त हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं और परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इसलिए इन्हें तुरंत रिलीव किया जाए। गौरतलब है कि डेपुटेशन पर चल रहे अधिकांश अधिकारी रिटायरमेंट से साल भर पूर्व ही पैतृक विभाग में उपस्थिति देते हं जिससे इनसे संबंधित न्यायाकि प्रकरणों के निस्तारण में देरी होती है।