30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Education: टॉपर्स अब करेंगे हवाई यात्रा

Free Air Travel : प्रदेश के होनहारों को हवाई यात्रा का मौका मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 22 Oct 2019, 7:56 PM IST

Education: टॉपर्स अब करेंगे हवाई यात्रा

Education: टॉपर्स अब करेंगे हवाई यात्रा

जयपुर। Free Air Travel : प्रदेश के होनहारों को हवाई यात्रा का मौका मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के जिला स्तर पर टॉप रहे वाले दो छात्र-छात्रा यानी कुल 66 स्टूडेंट्स को हवाई ट्यूर कराया जाएगा। साथ ही इस मार्किंग में उनकी को-करिकुलम एक्टिविटी को भी देखा जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए इस योजना के लिए शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि अगले सत्र में इस योजना की शुरूआत होगी। योजना में देश के अलग-अलग राज्यों में स्टूडेंट को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। यह पूरा दौरा 10 दिन का होगा। मंगलवार को मंत्री डोटासरा ने यह बात शिक्षा संकुल से अंतरराज्य शैक्षिक भ्रमण यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कही। गौरतलब है कि संकुल से आज यह स्टूडेंट्स का दल रवाना हुआ, जिसमें 66 बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली घुमाया जाएगा। दस दिवसीय इस यात्रा में हर जिले से दो बच्चों को जोड़ा गया है, जो कि मेरिट और कोकरिकुलम एक्टिविटी में अव्वल रहे है।

पढ़ाई में बढ़ेगी रूचि
मंत्री डोटासरा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रूचि भी बढ़ती है। साथ ही टॉपर्स को देखकर अन्य स्टूडेंट्स भी उनसे प्रेरित होते है। एेसे में स्टूडेंट्स को यह हवाई यात्रा कराने से उनको मोटिवेशन मिलेगा और अन्य स्टूडेंट्स की भी पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। इधर, मंत्री के आदेश के बाद अब विभागीय अधिकारी इस योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुट गए है।

'फ्लैग ऑफ' कर यात्रा को किया रवाना
मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार को बच्चों को बस से 'फ्लैग ऑफ' कर यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा के लिए सभी जिलों से दो-दो मेधावी बच्चों का यात्रा के लिए चयन किया गया था। चयनित बच्चों को दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों के साथ ही वहां के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से रूबरू कराया जाएगा। जिससे राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास हो।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग