नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में अब चर्चा यही है कि वे फिलहाल नेता प्रतिपक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं।इसके अलावा पंजाब के प्रभारी रहे हरीश चौधरी को पंजाब के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। माना जा रहा है कि चौधरी को राजस्थान में ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरीश चौधरी लंबे समय तक पंजाब के सह प्रभारी और प्रभारी रह चुके हैं। चौधरी का नाम नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी शामिल है।